महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश शासन
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना - Madhya Pradesh

🔸 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की संक्षिप्त जानकारी (short details)

यह योजना 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा औपचारिक रूप से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है

🔸मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य (Objective)

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना:

– प्रत्येक पात्र महिला को मासिक आर्थिक सहायता (₹1250 से ₹1500) प्रदान कर उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाना।

गृहस्थ जीवन में महिलाओं की भागीदारी को मज़बूत करना:

– महिलाएं घर की आर्थिक योजनाओं और निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

स्वास्थ्य और पोषण में सुधार:

– विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं और उनके बच्चों के पोषण स्तर और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सुधारना।

सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना:

– विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना।

गरीबी कम करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना:

– आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को गरीबी रेखा से ऊपर लाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना।

🔸मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • योजना की घोषणा : 05 मार्च 2023
  • आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 मार्च 2023
  • प्रथम चरण की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2023
  • पहली किस्त (₹1000) स्थानांतरण : 10 जून 2023
  • 28वीं किस्त (₹1250) : 12 सितंबर 2025 झाबुआ जिले से
Ad
Advertisement

🔸मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु पात्रता (Eligibility)

  • निवास:
  • – महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लिंग और वैवाहिक स्थिति:
  • – केवल महिलाएं पात्र हैं।
  • – महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती है। (कुंवारी महिलाएं पात्र नहीं हैं।)
  • आयु सीमा:
  • – महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • – आयु की गणना 1 जनवरी (वर्ष अनुसार) की स्थिति में होती है।
  • आय सीमा:
  • – परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार की स्थिति:
  • – महिला का परिवार आयकरदाता न हो।
  • – परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो (राज्य/केंद्र/निगम आदि)।
  • – परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो।
  • – परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) न हो।
  • – परिवार का कोई सदस्य पेंशनभोगी न हो (सरकारी पेंशन)।
  • दस्तावेज़ व तकनीकी शर्तें:
  • – महिला का आधार कार्ड, समग्र ID, और आधार से लिंक बैंक खाता होना जरूरी है।
  • – मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो और e-KYC पूर्ण होनी चाहिए।
  • समग्र परिवार पहचान
  • – महिला का नाम समग्र परिवार आईडी में जुड़ा होना चाहिए।

🔸मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभ (Benefits)

₹1500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता:

– प्रत्येक पात्र महिला को सीधा बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है।

रक्षाबंधन बोनस:

– सरकार का लक्ष्य 2028 तक मासिक सहायता को ₹3,000 तक ले जाना है।

आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मान:

– यह राशि महिलाओं को छोटी-छोटी घरेलू जरूरतें, बच्चों की शिक्षा या स्वयं के लिए खर्च करने की स्वतंत्रता देती है।

सामाजिक सुरक्षा:

– विशेष रूप से गरीब, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को स्थायी आर्थिक सहयोग मिलता है।

DBT के माध्यम से पारदर्शिता:

– राशि सीधे लाभार्थी महिला के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।

घर-परिवार में निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि:

– महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने पर परिवार की आवश्यकताओं के संबंध में अपनी भूमिका बेहतर निभा सकती हैं।

पोषण व स्वास्थ्य में सुधार:

– महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारने में मदद मिलती है।

🔸मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

आधार कार्ड – आवेदिका का पहचान प्रमाण
सम्बंधित मोबाइल नंबर – OTP व SMS के लिए
समग्र परिवार आईडी (Samagra ID) – पात्रता सत्यापन के लिए
बैंक पासबुक की कॉपी – DBT (Direct Benefit Transfer) हेतु

🔸 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • 🔍 स्टेटस कैसे देखें
  • Step‑1 आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: वेबसाइट खोलें cmladlibahna.mp.gov.in। होमपेज पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प को चुनें
  • Step‑2 जानकारी दर्ज करें : आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य ID दर्ज करें- कैप्चा कोड भरें और "OTP भेजें" चुनें। -आपके मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और "खोजें" दबाएं
  • Step‑3 स्थिति देखें : स्क्रीन पर आपकी आवेदन और पेमेंट स्टेटस खुल जाएगी — जैसे "स्वीकृत", "भुगतान लंबित", या "Rejection Reasons" सहित विवरण
  • यदि आपकी मासिक किस्तें DBT के माध्यम से भेजी जा चुकीं हैं, तो भुगतान की तारीख और राशि भी दिखाई देगी
महत्वपूर्ण जानकारी: किसी भी निर्णय से पहले अधिकारित जॉच अवश्य कर लेवें ।

🔚मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का निष्कर्ष (Conclusion)

यह योजना 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा औपचारिक रूप से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है

🙋‍♀️ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
❓ Q. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है??

उत्तर: यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर माह ₹1250 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

❓ Q. इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें??

उत्तर: आवेदन CM लाड़ली बहना पोर्टल या निकटतम ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर फॉर्म भरकर किया जा सकता है।

❓ Q. योजना में राशि कब और कैसे मिलती है??

उत्तर: पात्र महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख के बाद ₹1250 की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

❓ Q. क्या एक ही परिवार की कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं??

उत्तर: हां, यदि सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, तो एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं।

❓ Q. योजना से राशि कटने या न आने पर क्या करें??

उत्तर: अपने बैंक खाते की जानकारी और Samagra ID की जाँच करें। समस्या होने पर जिला/ब्लॉक स्तर के हेल्प सेंटर से संपर्क करें।

क्रमांक किस्त संख्या राशि (₹) जमा तिथि स्थिति टिप्पणी
1 1st ₹1000 10/06/2023 Done शिवराज सिंह चौहान द्वारा पहली किश्त डाली गई।
2 2nd ₹1000 10/07/2023 Done -
3 3rd ₹1250 10/08/2023 Update किश्त राशि 1000 से 1250 की गई
4 4th ₹1250 10/09/2023 Done -
5 5th ₹1250 05/10/2025 Done -
6 6th ₹1250 10/11/2023 Done -
7 7th ₹1250 22/12/2023 Done नये मुख्यमंत्री द्वारा किश्त यह किश्त जारी हुई
8 8th ₹1250 10/01/2024 Done -
09 09th ₹1250 10/02/2024 Done -
10 10th ₹1250 10/03/2024 Done -
11 11th ₹1250 10/04/2024 Done -
12 12th ₹1250 10/05/2024 Done -
13 13th ₹1250 10/06/2024 Done -
14 14th ₹1250 10/07/2024 Done -
15 15th ₹1500 10/08/2024 Done अतिरिक्त 250 रक्षाबंधन के सगुन सहित
16 16th ₹1250 09/09/2024 Done -
17 17th ₹1250 05/10/2024 Done -
18 18th ₹1250 09/11/2024 Done -
19 19th ₹1250 11/12/2024 Done -
20 20th ₹1250 12/01/2025 Done -
21 21th ₹1250 10/02/2025 Done -
22 22th ₹1250 08/03/2025 Done -
23 23th ₹1250 16/04/2025 Update अब किश्त 15 ता. के आसपास आएगी
24 24th ₹1250 15/05/2025 Done -
25 25th ₹1250 16/06/2025 Done 13 ता. की जगह 16 ता. को जारी हुई।
26 26th ₹1250 12/07/2025 Done -
27 27th ₹1500 07/08/2025 Done रक्षाबंधन विशेष
28 28th ₹1250 12/09/2025 Upcoming -
Ladli Bahna Yojana 2025 | 28th Kisht-Check Details | www.YojnaPortal.com
Ad
Advertisement
Related Keywords: