Election Commission of India (ECI)
Voter List SIR Survey 2026 - India

🔸 SIR Survey 2026 की संक्षिप्त जानकारी (short details)

SIR एक विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान है। इसमें चुनाव आयोग घर–घर जाकर मतदाता सूची (Voter List) की पूरी तरह जाँच करता है और उसे अपडेट करता है।

🔸SIR Survey 2026 का उद्देश्य (Objective)

SIR का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटि-रहित बनाना है। इसके तहत घर-घर सर्वे करके नए मतदाताओं को जोड़ना, मृत या डुप्लिकेट नाम हटाना, गलत जानकारियों को सुधारना और 2003 की आधार सूची से सभी रिकॉर्ड का मिलान करना शामिल है, ताकि आगामी चुनावों में सही और विश्वसनीय मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।

🔸SIR Survey 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • हाउस-टू-हाउस सर्वे (House to House Survey): 04 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन (Draft Voter List) : 09 दिसंबर 2025
  • दावे और आपत्तियाँ स्वीकार अवधि : 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
  • अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन (Final Voter List) : 07 फरवरी 2026
Ad
Advertisement

🔸SIR Survey 2026 हेतु पात्रता (Eligibility)

  • आयु: आवेदन की तिथि पर 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • नागरिकता: व्यक्ति भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
  • निवास: जिस क्षेत्र/बूथ/विधानसभा में नाम जोड़ना चाहते हैं, उस क्षेत्र में स्थायी या सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • दस्तावेज: पहचान और पते से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
  • दोहरे नाम नहीं: मतदाता का नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • मानसिक योग्यता: मानसिक रूप से सक्षम और कानूनन अयोग्य घोषित न हो।

🔸SIR Survey 2026 से लाभ (Benefits)

मतदाता सूची शुद्ध होती है – गलत, डुप्लिकेट और मृत व्यक्तियों के नाम हट जाते हैं।

नए 18+ युवा मतदाता जुड़ते हैं, जिससे वे आगामी चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

नाम, पता, आयु और फोटो की गलतियाँ सुधरती हैं, जिससे वोटर ID की जानकारी सटीक हो जाती है।

2003 की आधार सूची से मिलान होने से पुराने रिकॉर्ड की गड़बड़ियां दूर होती हैं।

चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो पाते हैं क्योंकि वोटर लिस्ट अपडेट रहती है।

स्थानांतरित लोगों के पुराने पते से नाम हटते हैं, जिससे वोटर डुप्लीकेशन नहीं होता।

प्रत्येक बूथ की वास्तविक मतदाता संख्या स्पष्ट हो जाती है।

योजनाओं और सरकारी दस्तावेजों में पहचान प्रमाण के रूप में सही रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है।

🔸SIR Survey 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

मतदाता की जानकारी
मतदाता के माता/पिता की जानकारी
या दादा/दादी की जानकारी
जन्म तिथि
आधार नंबर
मोबाईल नंबर
सरल क्रमांक नंबर 2003 का
भाग संख्या
विधान सभा

🔸 SIR Survey 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • Visit : official website
  • Choose : अपना राज्य (State)
  • Choose : अपना जिला (District)
  • Select : अपनी विधानसभा (Assembly Constituency)
  • Choose : Part Number / Ward Number
  • Enter : Captcha Code
  • Click : “Get Voter List” या “Download PDF”
  • Save : 2003 की वोटर लिस्ट PDF अपने मोबाइल/कंप्यूटर में सेव करें
महत्वपूर्ण जानकारी: किसी भी निर्णय से पहले अधिकारित जॉच अवश्य कर लेवें ।

🔚SIR Survey 2026 का निष्कर्ष (Conclusion)

SIR एक विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान है। इसमें चुनाव आयोग घर–घर जाकर मतदाता सूची (Voter List) की पूरी तरह जाँच करता है और उसे अपडेट करता है।

🙋‍♀️ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - SIR Survey 2026
❓ SIR क्या है??

Ans: SIR (Special Intensive Revision) मध्य प्रदेश में चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है जिसमें मतदाता सूची की पूरी जाँच, सुधार और अपडेट किया जाता है।

❓ SIR 2026 में कौन-सा फॉर्म भरना पड़ता है??

Ans: नया नाम जोड़ना: Form-6, गलत/डुप्लिकेट/मृत नाम हटाना: Form-7, नाम/पता/फोटो/आयु सुधार: Form-8, आधार लिंक: Form-6B

❓ SIR सर्वे में BLO घर पर क्यों आता है??

Ans: BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की सही जानकारी लेता है ताकि सूची में गलतियाँ दूर की जा सकें और नए मतदाता जोड़े जा सकें।

❓ क्या BLO दस्तावेज अपने साथ ले जाता है??

Ans: नहीं। BLO केवल जानकारी दर्ज करता है, दस्तावेज अपने पास नहीं रखता।

❓ क्या 18 साल पूरे होने पर नाम जोड़ा जा सकता है??

Ans: हाँ, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाला हर नागरिक SIR अवधि में अपना नाम जुड़वा सकता है।

SIR Survey 2026 : Voter List 2003 Download PDF | www.YojnaPortal.com
Ad
Advertisement
Related Keywords: